{"_id":"57067cff4f1c1b1918c81182","slug":"bpl-children-gain-free-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल परिवार के बच्चों को प्रवेश निशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल परिवार के बच्चों को प्रवेश निशुल्क
अमर उजाला/किशनपुर।
Updated Thu, 07 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी स्थित एनएम मॉडर्न पब्लिक स्कूल में क्षेत्र के बीपीएल परिवार के पाल्यों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। प्रधानाचार्या ज्योति मिश्रा ने कहा कि इन छात्रों को मासिक शुल्क में भी विशेष छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी के चलते डोनेशन लेने, अधिक मासिक शुल्क लेने, पुस्तकों और स्कूल ड्रेस के वितरण में विद्यालयों द्वारा मनमानी के चलते अभिभावकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के बारे में चर्चा की गई। झंडीचौड़ पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी में बीपीएल परिवारों की अधिकता के कारण प्रधानाचार्या ने निर्णय लिया कि क्षेत्र के बीपीएल परिवार के बच्चों का स्कूल में प्रवेश निशुल्क होगा। इसके साथ ही बताया कि उन बच्चों को मासिक शुल्क में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। बैठक में देवभूषण राणा, मीनाक्षी, शालिनी और मालती नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन