फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boxers of Kotdwar Stadium won two gold and two bronze medals in the Khel Mahakumbh.

Kotdwar News: खेल महाकुंभ में कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सरों ने जीते दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक

Thu, 19 Dec 2024 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Boxers of Kotdwar Stadium won two gold and two bronze medals in the Khel Mahakumbh.

विज्ञापन
कोटद्वार। देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 खेल महाकुंभ के तहत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सरों ने अपना जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सरों ने दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीते। बॉक्सरों के प्रदर्शन से स्टेडियम परिवार और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।स्टेडियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि देहरादून में 17 से 19 दिसंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-17 खेल महाकुंभ के तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कोटद्वार स्टेडियम के बालक वर्ग में विशाल थापा ने 48 से 50 किग्रा भार वर्ग व अभिषेक ने 52 से 54 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। हिमांशु बिष्ट ने 57 से 63 किग्रा. भार वर्ग और आरोहण सिंह ने 54 से 57 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए। जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप कुमार डुकलान, व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ सहायक शिवम रावत, स्टेडियम के सभी कोचों और खेल प्रेमियों ने पदक जीतने वाले बॉक्सरों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed