फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boulder dropped on bus, five women die.

बस पर गिरा बोल्डर, पांच महिलाओं की मौत

Mon, 22 May 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Mon, 22 May 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Boulder dropped on bus, five women die.
accident

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली के पास सोमवार की दोपहर जागेश्वर धाम से लौट रही गढ़वाल मंडल निगम लिमिटेड की बस पर बोल्डर गिरने से पांच महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। बोल्डर की चपेट में आने से बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। परिवहन मंत्री ने मृतकों के परिवार वालों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे के बाद से एनएच पर यातायात मंगलवार शाम तक के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


कोटद्वार की पदमपुर कच्ची नाली कालोनी के 25 लोग बस संख्या यूए 12-7108 से शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे थे। रविवार की शाम वे अल्मोड़ा गए और सोमवार की सुबह दर्शन करने जागेश्वर धाम पहुंचे। वहां पूजा अर्चना के बाद नौ बजे कोटद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


करीब 12 बजे बस जैसे ही लोहाली के पास पहुंची तभी पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर बस के पिछले हिस्से में आ गिरा। अचानक हुए हादसे से चीख पुकार मच गई। बोल्डर की चपेट में आने से पिछली सीट पर बैठीं पांच महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लगने लगी। लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम बीएल फिरमाल, कोश्या कुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार, एएसपी हरीश चंद्र सती, खैरना चौकी प्रभारी देवेेंद्र नेगी, भवाली के कोतवाल उमेद सिंह दानू भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी खैरना भेजा गया जहां प्राथमिक इलाज के  बाद नरोत्तम और बीना देवी को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। मामूली रूप से घायल लोगों को इलाज के बाद टीआरसी खैरना में ठहराया गया है। 

एनएच पर चल रहा चौड़ीकरण कार्य
भवाली-अल्मोड़ा एनएच के चौड़ीकरण के लिए इन दिनों चट्टान कटान का काम भी चल रहा है। इसके चलते पहाड़ों पर कई जगह बोल्डर अटके हुए भी हैं। खतरे को देखते हुए इस मार्ग पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक है। बताया जा रहा है कि जहां से बोल्डर गिरा है उस पहाड़ी पर सुबह भारी बारिश भी हुई थी। अनुमान है कि इसी के कारण बोल्डर खिसकर नीचे बस पर आ गिरा। 

  
मृतकों की सूची
-रूकमा देवी (71) पत्नी इंदर सिंह
-रानी नेगी (45) पत्नी सुखवीर सिंह नेगी
-गोदावरी भंडारी (52) पत्नी रणवीर सिंह भंडारी
-जयेश्वरी (60) पत्नी दिनेश तड़ियाल
-सुमित्रा देवी (52) पत्नी हुकुम सिंह 

घायलों की सूची
नरोत्तम (16), बीना देवी (40), जसोदा देवी (55), प्रवण (12), बालमती (62), रामेश्वरी (70) बीना नेगी (33), श्वेतांबरी देवी (52), मीना देवी (53), सुलोचना देवी (66)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed