फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Boulder consignment reached railway station, pitching work will start soon

Kotdwar News: रेलवे स्टेशन पर पहुंची बोल्डर की खेप, जल्द शुरू होगा पिचिंग कार्य

Sun, 12 Jan 2025 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Boulder consignment reached railway station, pitching work will start soon

विज्ञापन
कोटद्वार। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कोटद्वार रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। मिट्टी कटान रोकने के साथ ही रेलवे स्टेशन क्षेत्र को सुदृढ़ और सुंदर बनाने के लिए रेलवे लाखों रुपये के बजट से पिचिंग कार्य भी करा रहा है। इसके लिए बोल्डर की पहली खेप रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंच गई। वहीं, पिचिंग के लिए सुरक्षा दीवार का काम जारी है।

कोटद्वार रेलवे स्टेशन ब्रांच पर स्थित अंतिम रेलवे स्टेशन है। भौगोलिक दृष्टि से रेलवे स्टेशन का यार्ड क्षेत्र सीढ़ीनुमा है। यहां ऊपरी हिस्से में अमृत भारत स्टेशन योजना में नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे करीब 20 से 25 फिट नीचे प्लेटफार्म और रेल ट्रैक है और इससे भी 20 फिट नीचे आबादी से सटे रेलवे के यार्ड की खाली भूमि है। वर्षाकाल के दौरान ऊंचे क्षेत्र से पानी सड़कों व नालों से तीव्र वेग के साथ रेलवे स्टेशन क्षेत्र से होकर बहता है। जिससे रेलवे स्टेशन यार्ड के सबसे निचले हिस्से में हर साल वर्षा काल में मिट्टी का कटान होता है। विगत वर्ष भी काफी मिट्टी कटान होने से रेल ट्रैक के लिए खतरा बढ़ गया था। हालांकि रेलवे ने रेत और मिट्टी के कट्टे कटान को अस्थायी रूप से रोक दिया था, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका था।
विज्ञापन


तीन माह पहले निरीक्षण के लिए आए डीआरएम ने रेल ट्रैक के निचले हिस्से में सुरक्षा दीवार के साथ पिचिंग कार्य करने के निर्देश दिए थे। रेलवे ने 70 लाख रुपये के बजट से पिचिंग कार्य को स्वीकृति दी थी। एक महीने से ज्यादा समय से काम जारी है। सुरक्षा दीवार का काफी हिस्सा बनने के साथ ही मिट्टी चढ़ाने का काम होने पर अब बोल्डर की खेप पहुंच चुकी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही पिचिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

पिचिंग से होकर बनेगा सीढ़ीनुमा रास्ता



लाइन पार आबादी क्षेत्र के लोग रेल ट्रैक पार कर गुजरते हैं। जिसे देखते हुए पिचिंग क्षेत्र में ही राहगीरों के लिए सीढ़ीनुमा रास्ता छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed