{"_id":"610d36898ebc3ec37c32acf2","slug":"blow-25-thousand-rupees-from-the-house-by-opening-the-window-grill-kotdwar-news-drn3866839110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की की ग्रिल खोलकर घर से 25 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की की ग्रिल खोलकर घर से 25 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमलचौड़ क्षेत्र स्थित सीओ और एएसपी आवास से करीब दो सौ मीटर की दूूरी पर चोरों ने पूर्व सैनिक के घर से 25 हजार रुपये उड़ा लिए। चोर घर की खिड़की की ग्रिल खोलकर अंदर दाखिल हुए, लेकिन घर में सो रहे पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। जबकि क्षेत्र के अन्य घर से चोर दो मोबाइल चुरा ले गए, जबकि एक घर में चोरी की कोशिश की।
घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। सिमलचौड़ निवासी पूर्व सैनिक सतीश कुमार टम्टा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रात को खाना खाने के बाद सो गए थे। गर्मी के कारण खिड़की खुली हुई थी। तड़के करीब तीन बजे पानी पीने के लिए उठे तो सारे घर का सामान उलट-पुलट पाया। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने भाई रमेश कुमार टम्टा को घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि चोर घर के पिछले हिस्से से खिड़की की ग्रिल खोलकर अंदर दाखिल हुए और पूरा घर खंगाला। उनके कमरे में एक बैग में रखी 25 हजार की नकदी उन्होंने चुरा ली। रमेश कुमार टम्टा ने बताया कि दूसरी ओर चोरों ने धर्मेंद्र कुमार के घर से दो मोबाइल चुराए हैं और एक अन्य घर में भी चोरी की कोशिश की। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल का मुआयना किया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
नहीं लगा सुराग
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र में तीन मंदिरों में हुई चोरी का भी अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।