फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Blood stained body of a young man found in the courtyard of the house

Kotdwar News: खून से सना युवक का शव घर के आंगन में मिला

Mon, 04 Sep 2023 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 04 Sep 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Blood stained body of a young man found in the courtyard of the house
बलभद्रपुर वार्ड की घटना, पुलिस ने मौके से बरामद किया चाकू
विज्ञापन

परिजनों की ओर से नहीं मिली कोई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के बलभद्रपुर वार्ड में खून से सना एक युवक का शव संदिग्ध हालात में उसके घर के आंगन में पड़ा मिला। शव के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं और गले पर भी कट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून में सना चाकू बरामद किया और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं मिला है। न ही परिजनों ने कोई तहरीर दी है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।

उपनिरीक्षक दीपक पुरोहित ने बताया कि बलभद्रपुर वार्ड में एक युवक का शव आंगन में पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो देखा एक घर में कमरे से लेकर मकान के बाहर तक खून गिरा था। मकान के बाहर चहारदीवारी के पास शव पड़ा था। उसके दोनों हथेलियों की नसें कटीं मिलीं और गले पर भी कट के निशान थे। पूछताछ करने पर पड़ोसी ने बताया कि सोमवार सुबह जब वे घर से बाहर निकले तो उसने संदीप कुमार ढौंडियाल (40) पुत्र स्व. जगतराम ढौंडियाल को आंगन में गिरा देखा। अनहोेनी की आशंका पर जब मौके पर पहुंचा तो खून देखकर घबरा गया और 112 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों ने बताया कि संदीप घरों में बिजली फिटिंग का काम करता था। वह इस मकान में अकेले रहता था। उसका एक भाई किशनपुरी और एक बहन लकड़ीपड़ाव में रहती है। जबकि माता-पिता नहीं हैं। रविवार रात को उसने भाई और बहन को फाेन किया। कहा कि यहां बहुत सारे लोग आए हैं, तुम भी आ जाओ और सोमवार सुबह उसका शव मिला। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से खून से सना चाकू मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed