{"_id":"578d087b4f1c1b8075c4b65b","slug":"blank-made-seven-shabby-residential-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सात आवासीय भवन खाली कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सात आवासीय भवन खाली कराए
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Mon, 18 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी, कोट और कल्जीखाल ब्लाक के सात जर्जर आवासीय भवनों को प्रशासन ने खाली करा दिया है। इन घरों में रह रहे लोगों को अस्थायी रूप से पड़ोसियों के घरों में शिफ्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से जनहानि न हो इसके चलते यह निर्णय लिया है।
उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि जर्जर घरों को चिह्नित किया गया था। ऐसे घरों में रह रहे लोगों को फिलहाल सुरक्षा कारणों के चलते पड़ोसियों के यहां शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि पौड़ी ब्लाक के पैडुलस्यूं पट्टी के तीन, कोट ब्लाक के सितोनस्यूं व घुड़दौड़स्यूं पट्टी के दो व कल्जीखाल ब्लाक के दो घरों को खाली करा दिया है।
एसडीएम ने बताया कि अन्य ब्लाकों में राजस्व कर्मियों को सतर्क रहने व जर्जर भवनों के चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
भूस्खलन से 61 संपर्क मार्ग बंद
पौड़ी। जिले में लगातार चल रही बारिश के चलते 61 संपर्क मार्ग बंद हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्ग यातायात के लिए खुले हैं।
प्रांतीय खंड पौड़ी के अंतर्गत सात, निर्माण खंड पौड़ी के अधीन तीन, निर्माण खंड श्रीनगर के अधीन सात, प्रांतीय खंड लैंसडौन के अधीन तीन, निर्माण खंड दुगड्डा के अधीन 11, निर्माण खंड बैजरों के अधीन पांच, निर्माण खंड पाबौ के अधीन छह, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड श्रीनगर के अधीन सात, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार के अधीन सात, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड सतपुली के अधीन पांच सड़कों पर यातायात बाधित है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बंद चल रहे संपर्क मार्गों पर जल्द यातायात बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।