फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP will conduct public awareness campaign regarding CAA

सीएए को लेकर जनजागरण अभियान चलाएगी भाजपा

Fri, 03 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP will conduct public awareness campaign regarding CAA
व्यापार मंडल सभागार में आयोजित कार्यशाला में सीएए के बारे में जानकारी देते भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
भाजपा भाबर और कोटद्वार नगर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सीएए पर आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को कानून की विस्तार से जानकारी दी गई। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष के भ्रामक दुष्प्रचार और अफवाहों की वजह से अल्पसंख्यकों सहित आमजन में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर गलत फहमियां पैदा हुई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापार मंडल सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और मुख्य वक्ता शैलेंद्र सिंह बिष्ट, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार अल्पसंख्यक हिंदुओं, बौद्ध, सिक्ख, ईसाई आदि धार्मिक समूहों को नागरिकता देना है। न कि भारत के किसी अल्पसंख्यक की नागरिकता छीनना। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रिकॉर्ड तेजी अपनाई है। मोदी के कार्यों से बौखलाए कांग्रेस, वामपंथी और कथित सेक्युलर दल अल्पसंख्यकों को सीएए को लेकर भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों से विपक्ष के बहकावे में न आने की अपील की। भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने कहा कि इस कार्यशाला उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अधिनियम से अवगत कराकर सही और तथ्यात्मक जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कार्यशाला के बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीएए को लेकर बूथ स्तर तक जनजागरण अभियान चलाएंगे। जनजागरण अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में राजगौरव नौटियाल, जिला मंत्री मोहन सिंह नेगी, गजेंद्र धस्माना, सुरेंद्र बिजल्वाण, पूनम थपलियाल, रानी नेगी, आशा कोठारी, राकेश मित्तल, विकास मित्तल, दीपू पोखरियाल, प्रकाश टम्टा, अर्जुन अग्रवाल, विनय शर्मा, विजय लखेड़ा, संग्राम सिंह भंडारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज, ममता देवरानी आदि मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री पंकज भाटिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed