{"_id":"5db0844e8ebc3e01416b49b3","slug":"bjp-expressed-resentment-over-the-cleaning-system-kotdwar-news-drn3238554162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर भाजपा ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर भाजपा ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था न होने और दवाइयों के छिड़काव नहीं होने से नाराजगी जताई।
बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त योगेश मेहरा से मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराने और कीटनाशकों का छिड़काव नहीं होने से बीमारियों के साथ डेंगू का संक्रमण फैल रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से निगम के सभी वार्डों में फॉगिंग करवाने, ब्लीचिंग का छिड़काव करने और सड़क/गलियों किनारे झाड़ियों को कटवाने सहित सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का आग्रह किया। भाजपा पार्षदों ने कहा कि वार्डों में गंदगी व्याप्त है सफाई व्यवस्था ठीक से न होने से लोग परेशान हैं।
इस अवसर पर पार्षद गायत्री भट्ट, ऋतु चमोली, निरुबाला खंतवाल, सौरभ नौडियाल, कमल नेगी, मनोज पांथरी, भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, सुरेंद्र बिजल्वाण, संग्राम सिंह भंडारी, मंजू जखमोला, अमित भारद्वाज, मोहित मौर्य, सुरेश शर्मा, राजेश रावत, देव गुसाईं, अभिजय सिंह, अभिजीत शर्मा, विराज घिल्डियाल, गौरव घिल्डियाल आदि मौजूद थे।