फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   BJP Dalit always friendly: dushyanta

भाजपा हमेशा से दलितों की हितैषी : दुश्यंत

Wed, 05 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Wed, 05 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJP Dalit always friendly: dushyanta
political - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा हमेशा से दलितों की हितैषी रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के लिए ही दलितों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


आज भाजपा की केंद्र सरकार दलितों के लिए कई योजनाएं लेकर आई है, जबकि प्रदेेश की कांग्रेस सरकार दलितों को उनका हक तक नहीं दिला पा रही है। अब दलितों ने भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का मन बना लिया है।
विज्ञापन


नजीबाबाद रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट और कार्यक्रम संयोजक अनीता आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी सरकार ने दलितों के उत्थान के लिए उज्ज्वला गैस योजना समेत विभिन्न योजनाएं संचालित की है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार दलितों के लिए कोई योजना नहीं बना पाई है। कांग्रेस ने दलितों का सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, लेकिन अब दलित जागरूक हो गया है।

आने वाले विधान सभा चुनाव में दलित समाज भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को जड़ से उखाड़ देगा। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक चुनाव जीतने के लिए दलितों का सिर्फ इस्तेमाल किया है। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक अनीता आर्य ने मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।


वीरबल किंगुड़ी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मेें लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, पूर्व विधायक व भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशि नैनवाल, उमेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह, रानी नेगी, सुबोधनी गौड़, आभा डबराल, नवल किशोर, देवेंद्र सिंह रावत, अमित भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed