फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Birla premises occupied by ABVP president

बिड़ला परिसर में अध्यक्ष पद पर अभाविप का कब्जा

Fri, 02 Sep 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Fri, 02 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Birla premises occupied by ABVP president
छात्र संघ चुनाव मे प्रत्याशी की जीत पर खुशी जताते छात्र - फोटो : Amar Ujala

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ पर अभाविप ने कब्जा जमा दिया है। अभाविप के अंकुर रावत ने अध्यक्ष पद पर अपने प्रतिद्वंद्वी जय हो ग्रुप के आयुष मियां को 360 मतों से पराजित किया। जबकि सचिव पद पर शीला शर्मा 34 मतों से विजयी रही। 4525 छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया। करीब 52 फीसदी छात्रों ने मतदान किया।  शुक्रवार देर शाम मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एसएस रावत ने परिणामों की घोषणा की।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर अभाविप प्रत्याशी अंकुर रावत को 2394, जय हो प्रत्याशी आयुष मियां को 2034 व तीसरे प्रत्याशी हर्षवर्धन को मात्र 33 मत प्राप्त हुए। जबकि 23 छात्रों ने इस पद नोटा का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद पर सुजीत गैरोला विजयी रहे। सुजीत को 2234 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी विमल जोशी को 2031 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 203 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया। सचिव पद पर शीला शर्मा को 1584, आर्यन के रॉबिन को 1550 व यूडीएफ के गौरव राणा को 1303 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन


सह सचिव पद पर डीएसओ की कुसुम पांडे ने 1500 मतों से विजय हासिल की। कुसुम को 2834 व उनके प्रतिद्वंद्वी अमन पटवाल को 1334 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर नीरज सिंह रिकार्ड 1931 मतों से विजयी रहे। नीरज को 3073 व उनके प्रतिद्वंद्वी हर्षवर्धन को 1142 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि प्रतिनिधि पद पर निवर्तमान छात्रसंघ सचिव कविंद्र नेगी विजयी रहे। कविंद्र को 1494, नीरज ध्यानी 1061, ताजबर 929, अर्जुन नेगी 798 और दिव्यांशु काला को 56 मत प्राप्त हुए। छात्रा प्रतिनिधि पद पर आइसा की शिवानी पांडे विजयी रहे। शिवानी को 2923 व उनके प्रतिद्वंद्वी तृप्ति को 1422 मत प्राप्त हुए, जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रवीन व मनीष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

छात्रसंघ में सभी छात्रा प्रतिनिधि जीती
श्रीनगर।
गढ़वाल विवि के इतिहास में पहली बार सभी छात्रा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। तीन छात्राएं छात्रसंघ में पहुंची हैं। सचिव पद पर शीला व सह सचिव पद पर कुसुम पांडे ने विजय हासिल की। जबकि छात्रा प्रतिनिधि पद पर शिवानी पांडे ने कब्जा जमाया।


मतदान के बाद हुई छात्रों में झड़प, पुलिस ने फटकारी लाठी
श्रीनगर।
मतदान के बाद अध्यक्ष पद के दो गुटों के समर्थकों में हाथापाई हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इस दौरान कुछ छात्रों को चोटें भी आई। पुलिस की तत्परता के चलते विवाद थम गया।  

सचिव पद हुई पुन: मतगणना
श्रीनगर।
सचिव पद पर जीत का अंतर कम रहने पर आर्यन छात्र संगठन ने पुन: मतगणना की मांग की। पुन: मतगणना करने पर भी शीला शर्मा 34 मतों से विजयी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed