फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Birkhal CHC will soon get expert doctor, relief

सीएचसी बीरोंखाल के बहुरेंगे दिन, मिलेंगे विशेषज्ञ डाक्टर

Fri, 17 Jan 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Birkhal CHC will soon get expert doctor, relief
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल। - फोटो : KOTDWAR
राज्य सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीरोंखाल को पीपीपी मोड़ पर संचालित करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत सुदूरवर्ती क्षेत्र के इस एकमात्र अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टर तैनात किए जाएंगे। यही नहीं अस्पताल में मेडिकल और जांच की अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

सीएचसी बीरोंखाल के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। सरकार ने अस्पताल को विश्व बैंक परियोजना के माध्यम से पीपीपी मोड़ पर संचालित करने का निर्णय लिया। महानिदेशालय की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शैलेंद्र रावत ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि पीपीपी मोड़ पर संचालन के बाद अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डियों के डॉक्टर, बाल रोग विशेषज्ञ और एक फिजिशियन की तैनाती होगी। साथ ही इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलग से तीन डॉक्टर भी तैनात किए जाएंगे। अस्पताल में मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, शुगर जांच व ईसीजी की जांच की सुविधा भी मिलेगी। जिसका लाभ विकासखंड की 21 हजार की आबादी के साथ ही आसपास के ब्लाक के लोगों को भी मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैनात डाक्टर और मेडिकल स्टाफ को अन्यत्र समायोजित किया जाएगा, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े स्वास्थ्य कर्मी अपना कार्य पहले की भांति करते रहेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। कहा कि बीरोंखाल अस्पताल के पीपीपी मोड़ में संचालन से महिलाओं व बच्चों के लिए महिला डाक्टर व बाल रोग विशेषज्ञ मिल जाएंगे। महिलाओं को अपने ब्लाक के अस्पताल में ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed