फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bijnor police stopped food grains truck

कोरोना के डर से बिजनौर पुलिस प्रशासन ने रोके खाद्यान्य के ट्रक

Fri, 27 Mar 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Bijnor police stopped food grains truck
कोटद्वार। कोटद्वार में एक कोरोना मरीज की पुष्टि होने के बाद से यूपी के बिजनौर पुलिस प्रशासन ने कोटद्वार की ओर आने वाले आवश्यक वस्तुओं के ट्रक भी रोक दिए। यूपी के जाफरा में बड़ी संख्या में खाद्यान्न और फल सब्जियों के ट्रक रोके जाने की खबर मिलते ही कोटद्वार में डेरा डाले पौड़ी के एडीएम डा. एसके बरनवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजनौर के अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई बात नहीं बन सकी। आखिर में लखनऊ सचिवालय से निर्देश मिलने के बाद ही कोटद्वार के खाद्यान्न के वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल, बिजनौर और अन्य प्रांतों से आटा, चावल, दालें और फल सब्जियां लेकर कोटद्वार आ रहे ट्रकों को यूपी के बिजनौर पुलिस ने एक-एक कर जाफरा में खड़ा करवा दिया। मौके पर वाहनों की संख्या 60 तक पहुंच गई तो पौड़ी जिला प्रशासन हरकत में आया। एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल जाफरा चौकी पहुंचे और स्थानीय अधिकारियों से वार्ता की। नजीबाबाद के एसडीएम से लेकर बिजनौर के डीएम और एसपी ने कोटद्वार में कोरोना बीमारी का हवाला देते हुए वाहनों को छोड़ने से हाथ खड़े कर दिए। काफी देर तक वार्ता के बाद जब कोई नतीजा नहीं निकला तो बात लखनऊ सचिवालय तक पहुंची। जहां अधिकारियों ने आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को रोकने पर घोर आपत्ति जताई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लखनऊ सचिवालय से बिजनौर पुलिस प्रशासन को दिशा निर्देश मिले और वाहनों को छोड़ा गया। एडीएम डा. बरनवाल ने बताया कि बिजनौर पुलिस ने जाफरा में करीब 20 ट्रक खाद्यान्न के और 35 से 40 ट्रक फल और सब्जियों के रोक लिए थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed