फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhoomi Pujan of Kotdwar Medical College

कोटद्वार मेडिकल कालेज का भूमि पूजन

Fri, 07 Jan 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan of Kotdwar Medical College
भाबर के लछमपुर में राजकीय मेडिकल कालेज के भूमि पूजन शिलापट का अनावरण करते वन मंत्री डॉ हरक सिंह र? - फोटो : KOTDWAR
भाबर के एवीएन स्कूल परिसर हल्दूखाता में बातें कम, काम ज्यादा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन व ऊर्जा मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पाखरो टाइगर सफारी समेत चार योजनाओं का लोकार्पण, आयुर्वेदिक चिकित्सालय समेत छह योजनाओं का शिलान्यास और राजकीय मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कोटद्वार और पौड़ी जिले के विकास के लिए सभी लोगों से भाजपा को वोट देकर जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कलालघाटी के पास लछमपुर में राजकीय मेडिकल कालेज के लिए चिह्नित भूमि पर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि चार साल के अथक प्रयास के बाद 500 करोड़ से बनने वाले कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए राज्य की भाजपा सरकार ने 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। केंद्र सरकार की कार्यदायी संस्था ब्रिज एंड होप की ओर से टेंडर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। मेडिकल कालेज में एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स एंड ब्वायज हॉस्टल और 550 बेड का अस्पताल बनेगा। कोटद्वार का राजकीय मेडिकल कॉलेज पौड़ी जिले के लिए वरदान साबित होगा, जिसका फायदा पहाड़ों से लेकर समीपवर्ती यूपी के लोगों को भी मिलेगा। वन मंत्री ने मेडिकल कालेज परिसर में ही 50 बेड के आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी शिलान्यास किया। इसके बाद एवीएन स्कूल के परिसर हल्दूखाता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योगाचार्य विश्वपाल जयंत, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, प्रदीन सैनी, उमेश त्रिपाठी, प्रकाश बलोधी, राजेंद्र बिष्ट, कैलाश खुल्बे, शशि नैनवाल, जंग बहादुर रावत और भुवनेश खर्कवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

फिर भावुक हुए वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत
कण्वघाटी। हल्दूखाता में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि वह कभी भी जनता के बीच में नेता बनकर नहीं गए, उन्होंने स्वयं को हमेशा जनता का बेटा और भाई ही माना है। कोटद्वार में अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ काम किया है। कहा कि विरोधियों ने उन पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वे मुंह की खाते रहे। विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं मारा करते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चौबट्टाखाल विस क्षेत्र में 58 करोड़ की तीन पंपिंग पेयजल योजनाएं स्वीकृत
सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 58 करोड़ रुपये की तीन पंपिंग पेयजल योजनाओं को शासन ने प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। एकेश्वर, जयहरीखाल और बीरोंखाल की इन पंपिंग योजनाओं के निर्माण से 122 गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझेगी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बीरोंखाल ब्लाक में 10.88 करोड़ की ललितपुर रसिया महादेव पंपिंग पेयजल योजना, जयहरीखाल में 22.21 करोड़ लागत की गुजरखंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना और एकेश्वर ब्लाक में 25.1 करोड़ की लागत से बनने वाली भूमिया डांडा किनगोडीधार पंपिंग पेयजल योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी किया गया है। रसिया महादेव पंपिंग पेयजल योजना से 28 गांव, गुजरखंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना से 51 और भूमिया डांडा किनगोडीधार पंपिंग पेयजल योजना 43 गांव लाभान्वित होंगे। इन योजनाओं से पूरे क्षेत्र को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed