फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bharat Swabhiman Nyas will do yoga program in Malviya Udyan

Kotdwar News: भारत स्वाभिमान न्यास मालवीय उद्यान में करेगा योगा कार्यक्रम

Mon, 19 Jun 2023 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bharat Swabhiman Nyas will do yoga program in Malviya Udyan
कोटद्वार। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए संस्था की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान न्यास के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने बताया कि योग सप्ताह के तहत संगठन की ओर से नियमित रूप से योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। जिसमें योग प्रशिक्षकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार साधकों को योगभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 जून को मालवीय उद्यान में सुबह 5:00 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, समाजसेवी रेणुका गुसाईं, रीमा चौहान, रफ्फल चौधरी और मयंक प्रकाश कोठारी बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। इस मौके पर किसान सेवा समिति के प्रभारी चंद्र किशोर असवाल, पतंजलि योग समिति के प्रभारी विजय भाटिया, युवा प्रभारी जितेंद्र काला, अंजू सिंह, इंदू नौटियाल, गोपाल बड़थ्वाल, अतुल कोटनाला, राकेश कंडवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed