{"_id":"0a76c77601d82c810ca7347f91be1adc","slug":"bharat-birth-land-to-be-developed-as-a-memorial-institute-knwasrm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ब्यूरो कण्वाश्रम\/कोटद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ब्यूरो कण्वाश्रम/कोटद्वार
काोटद्वार
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्यक्रम के संयोजक राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के हिंदी विभागाध्यक्ष डा. नंदकिशोर ढौडियाल ने सभी वक्ताओं के विचारों को संकलित कर कण्वाश्रम के विकास का एजेंडा तैयार कर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को दिया। कहा कि सरकार को अविलंब कण्वाश्रम में निकले पुरातात्विक अवशेषों का संग्रहालय बनाना होगा।
वक्ताओं ने कण्वाश्रम में शकुंतला नाट्य मंच की स्थापना करने, कण्वाश्रम पर लिखे गए अब तक के साहित्य को संकलित कर लाइब्रेरी बनाने, कण्वाश्रम के पौराणिक महत्व और इतिहास के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। गोष्ठी में पूरे समय मौजूद रहे स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कण्वाश्रम को उसकी खोई हुई पहचान दिलाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सरकार कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए प्रयासरत रहेगी।
विज्ञापन
गोष्ठी में डा. मनोरमा ढौंडियाल, डा. चक्रधर शर्मा कमलेश, योगेश पांथरी, डा. आनंद सिंह रौतेला, सुधींद्र नेगी, डा. ख्यात सिंह चौहान, डा. रणवीर सिंह चौहान, ओपी कंडवाल, डा. लक्ष्मीचंद्र शास्त्री, ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, प्रकाश कोठारी, ज्ञान सिंह नेगी, शिवप्रसाद कुकरेती ने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित सर्वोदय नेता मान सिंह रावत ने की। संचालन मयंक प्रसाद कोठारी और सुधींद्र नेगी ने किया।
विज्ञापन