{"_id":"6783f38548bee5b40606abbd","slug":"bhalgaon-team-tops-in-cultural-competition-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-592875-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भलगांव की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भलगांव की टीम अव्वल
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडामंडी गेंद मेले के दूसरे दिन हुईं चौंफला और थड़िया गीत व नृत्य प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। राजकीय गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बौंठा की ओर से डाडामंडी गेंद मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय गेंद मेले के दूसरे दिन विभिन्न ग्रामसभाओं की महिलाओं ने थड़िया, चौंफला गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। प्रतियोगिता में भलगांव की टीम प्रथम रही। इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 458 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं।
गेंद मेले के दूसरे दिन हिमालयन हाॅस्पिटल जौलीग्रांट देहरादून के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं बाल रोग विशेषज्ञ ने कुल 458 महिला एवं पुरुषों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। डॉ. सुजाता रावत ने जरूरतमंदों को 135 चश्मे निशुल्क बांटे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में महिलाओं ने थड़िया, चौंफला गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में 24 ग्रामसभाओं की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में भलगांव ने प्रथम, भेल्डा बड़ा और रिंगवाड गांव ने संयुक्त रूप से द्वितीय व दर्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नमामि गंगे परियोजना के प्रदेश सह संयोजक डॉ. सूर्यकांत धस्माना एवं संजीव चौहान ने प्रतिभागियों को शाॅल एवं रामलला की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की। इससे पूर्व शनिवार को पहले दिन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मेला समिति के संरक्षक सतीश काला ने किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायिका मीना राणा के गीत ह्यूंद का दिना फिर बौड़ी ए गिना....से हुई। उन्होंने हे भगवती नंदा माता सुनंदा..., अगेली, बगेली रे लौंडा चंद्रा..., हम उत्तराखंडी छा..., हर्षू मामा... आदि गीतों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। लोक गायक अमित सागर के गीत चैत की चैत्वाली गीत पर दर्शक जमकर झूमे। इस मौके पर गेंद मेला समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी, सचिव किशन लाल चौधरी, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, मुकेश बड़वाल, आशीष तिवारी, विकास चौधरी और अर्जुन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।