फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhadola Eleven and Jameli Mahadev won their league matches.

Kotdwar News: भदोला इलेवन और जमेली महादेव ने जीते लीग मैच

Tue, 23 Dec 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 23 Dec 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Bhadola Eleven and Jameli Mahadev won their league matches.
कोटद्वार। राजकीय ऐतिहासिक पौराणिक गेंद मेला सांस्कृतिक क्रीड़ा समिति की ओर से डाडामंडी खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो लीग मैच खेले गए जिसमें भदोला इलेवन व जमेली महादेव ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच भदोला इलेवन व एकता क्लब धारी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भदोला इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 235 रन बनाए। अमित ने 10 छक्के व चार चौकों की मदद से 76 रन और भारत ने 60 रनों की पारी खेली। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता क्लब धारी की टीम निर्धारित ओवरों में 97 रन ही बना सकी। दूसरा मैच जमेली महादेव और सिद्धबाबा कोटद्वार की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमेली महादेव की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 136 रन बनाए। अमित ने सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धबाबा कोटद्वार की टीम 124 रन ही बना सकी। जमेली महादेव ने 12 रन से मैच जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed