फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bhabar city bus operation approved

नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में लगेंगी 60 फीसदी स्ट्रीट लाइटें

Wed, 21 Aug 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Bhabar city bus operation approved
कोटद्वार। नगर निगम बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक में 40 वार्डों के लिए सेंसरयुक्त 2000 एलईडी लाइटें खरीदने और 60 फीसदी लाइटें निगम में सम्मिलित नए क्षेत्रों में लगाने संबंधी प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया। इस मौके पर एजेंडे में सम्मिलित 28 प्रस्तावों को भी पारित किया गया। पूर्वी मालवीय उद्यान को चिल्ड्रन पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

मेयर हेमलता नेगी की अध्यक्षता में हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में गत 15 जून को हुई बोर्ड बैठक की पुष्टि की गई। इस दौरान तहसील चौक का नाम शहीद मंदीप चौक रखने पर सहमति जताई गई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी ने बताया कि भाबर और सनेह क्षेत्र के लिए दो सिटी बस संचालन की मांग पर परिवहन विभाग ने लालबत्ती चौराहे से सिगड्डी तक और मालगोदाम रोड से सनेह तक, सनेह से वापस ग्रास्टनगंज होते हुए वापस कोटद्वार तक दो रूट निर्धारित किए हैं, लेकिन जीएमओयू ने केवल एक रूट भाबर पर ही सिटी बस संचालन का प्रस्ताव दिया है। बैठक में गेस्ट हाउस के सामान की चोरी के मामले की जांच के लिए पार्षदों की पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सभी पार्षदों ने कहा कि बीपीएल कार्ड धारकों को बीपीएल कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा उनको पेंशन व स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। इसके निस्तारण के लिए शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। नगर आयुक्त/एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर उक्त संपत्तियों का चिह्नीकरण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही नदी नालों और सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। बैठक में पूर्वी मालवीय उद्यान को चिल्ड्रन पार्क के रूप में विकसित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में नगर निगम के समस्त वार्डों में कुल 109 निर्माण कार्यों की आगणन सहित वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति पर भी सहमति बनी। नगर निगम कार्यालय में आउटसोर्स के तहत उपनल से नियुक्त पांच कंप्यूटर ऑपरेटरों का विरोध करते हुए पार्षदों ने एक स्वर से तत्काल हटाने की मांग की।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed