फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Being an officer of a cement company, a contractor was cheated of Rs 4.5 lakh

Kotdwar News: सीमेंट कंपनी का अधिकारी बनकर ठेकेदार से पौने चार लाख रुपये ठगे

Sat, 24 Jun 2023 06:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Being an officer of a cement company, a contractor was cheated of Rs 4.5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। सीमेंट कंपनी का अधिकारी बनकर एक ठग ने कोटद्वार के एक ठेकेदार से पौने चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित शहनवाज शमसी ने 23 जून को कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। अधिक मात्रा में सीमेंट की खपत होने के कारण वे सीधे कंपनी से सीमेंट मंगाते हैं। 10 जून को उन्होंने सीमेंट की एक कंपनी को ऑनलाइन ऑर्डर बुक कराया था। ऑर्डर पूरा होने के कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने स्वयं को सीमेंट कंपनी का अधिकारी बताते हुए उसे ऑर्डर मिलने की पुष्टि की। कहा कि आपके सीमेंट का स्लॉट लगा दिया गया है।
विज्ञापन

उसने एक बैंक का खाता नंबर दिया और उसपर 375000 रुपये जमा करने को कहा। इसके बाद उसने बैंक में जाकर उक्त खाते में रुपये जमा करा दिया। कुछ दिन बाद जब सीमेंट नहीं पहुंचा तो उसने कंपनी में फोन किया। लेकिन, कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें किसी प्रकार की रकम नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद उसे उसके साथ ठगी होने का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि उक्त मामले मेें आरोपी दीपक पाल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed