{"_id":"67435a1100fd2473bf042b00","slug":"bearings-of-sukhro-bridge-will-be-replaced-route-diverted-for-a-week-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-555338-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सुखरो पुल के बदले जाएंगे बियरिंग, एक हफ्ते के लिए रूट किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सुखरो पुल के बदले जाएंगे बियरिंग, एक हफ्ते के लिए रूट किया डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। मेरठ से पौड़ी तक राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन और चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच सुखरो नदी पर बने पुल की मरम्मत का कार्य सोमवार (आज) से शुरू होगा। अगले एक हफ्ते तक हाईवे से यातायात बंद रहेगा। कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच वाया दिल्ली फार्म, लालवाला, टांडामाईदास रूट डायवर्जन किया गया है।कोटद्वार से चार किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे को क्रॉस कर रही सुखरो नदी पर करीब दो दशक पुराना पुल बना है। पुल से नजीबाबाद की ओर सड़क को क्रॉस कर रहीं नालों व बरसाती नदियों पर बनी छोटी-छोटी पुलियों व पुलों को ध्वस्त कर नए सिरे से चौड़ा कर बनाया जा रहा है। फोरलेन का निर्माण कार्य तेजी से कोटद्वार की ओर बढ़ रहा है।
जिसके अंतर्गत अब सुखरो नदी पर बने पुल की सड़क को पुल के स्पान व पिलर के ज्वाइंट पर काटकर उसके ज्वाइंट्स का परीक्षण करते हुए बियरिंग रिप्लेसमेंट का काम अगले सात दिन तक किया जाना है। बियरिंग रिप्लेसमेंट के तकनीकी कार्य में मशीनें और लेबर लगने से पुल से यातायात को गुजारना संभव नहीं होने के कारण सड़क यातायात को आगामी एक हफ्ते के लिए रोका जा रहा है। सोमवार (आज) सुबह से काम शुरू कर दिया जाएगा।
-कुछ इस तरह गुजरेगा हाईवे का यातायात
यातायात निरीक्षक अनुराग कुमार ने बताया कि 25 नवंबर से कार्य समाप्त होने तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच हल्के वाहन कौड़िया चौराहा कोटद्वार से दिल्ली फार्म, ढकिया, सुखरो पुल, साबूवाला, लालवाला, टांडामाईदास, नहर पुल से दाहिनी ओर समीपुर फाटक से नजीबाबाद की ओर गुजरेंगे। डायवर्जन मार्ग ज्यादा चौड़ा न होने के कारण भारी वाहनों को हाईवे पर ही रोककर शाम चार बजे के बाद गुजारा जाएगा। रोडवेज बसें डायवर्जन से ही गुजरेंगी।
विज्ञापन
.
रोडवेज डिपो को रूट डायवर्जन की नहीं है जानकारी
कोटद्वार से दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर, अमृतसर, हरिद्वार, देहरादून आदि समेत प्रमुख मैदानी क्षेत्रों की बस सेवा सुखरो पुल से होकर गुजरती है। डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि सुखरो पुल पर मरम्मत के कारण रूट डायवर्जन की रोडवेज डिपो प्रशासन को जानकारी नहीं दी गई है।
.
फोटो समाचार
जारी
चरनजीत सिंह

बाबा महाकाल के लिए भिलाई के भक्त ने बना दी 25 लाख की रजत पालकी, दान दाता ने नाम रखा गुप्त, पालक