फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Be sent by helicopter to remote areas team: Negi

दूरस्थ क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से भेजी जाए टीम : नेगी

Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Be sent by helicopter to remote areas team: Negi
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों और प्रदेश के विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ बैठक पर व्यापक रणनीति बनानी चाहिए। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से दवाई व टीम भेजनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भेजे पत्र में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में आईएमए के डाक्टरों और राज्य के स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम को हेलीकॉप्टर सेवा से भेजकर कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा सकता है। कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 25 से अधिक जांच सुविधाओं से युक्त मोबाइल वैन को ब्लॉक स्तर पर जांच करने के लिए भेजा जाता था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इस सेवा को तत्काल प्रारंभ करते हुए दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भेजकर ग्रामीणों को राहत दी जानी चाहिए। उन्होंने मोबाइल वैन के माध्यम से घर-घर जाकर टीकाकरण करने, आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए छोटे एवं बड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था करने, कोटद्वार सहित प्रदेश के समस्त चिकित्सालयों में ऑक्सीजन सहित सामान्य बेडों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

घर-घर जाकर लगाया जाए कोरोना टीका
कोटद्वार। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कोरोना वैक्सीन की डोज घर-घर जाकर देने की मांग की है। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रवेश रावत ने कहा कि कोरोना वैक्सीन को बड़ी मात्रा में खरीदकर घर-घर जाकर आम जनता को दी जानी चाहिए। अमित बडोला, अमरदीप सिंह, दिनेश कुमार, संदीप, दीपक, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, अनिल सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, अतुल सिंह, महिंद्र और वीरेंद्र चौधरी ने कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed