{"_id":"5f60e3038ebc3efbb86b9956","slug":"base-hospital-kotdwar-gets-21-ventilators-kotdwar-news-drn356213841","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल कोटद्वार को मिले 21 वेंटिलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल कोटद्वार को मिले 21 वेंटिलेटर
विज्ञापन
राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार।
- फोटो : KOTDWAR
बेस अस्पताल कोटद्वार में वेंटिलेटर मशीन की कमी के कारण कोरोना और गंभीर रोगों के मरीजों को हायर सेंटर रेफर नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य महानिदेशक ने कोटद्वार बेस अस्पताल के लिए 21 वेंटिलेटर और 20 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन भेज दी हैं। शीघ्र ही इन सभी मशीनों को बेस अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में स्थापित कर संक्रमितों का उपचार किया जाएगा।
कोटद्वार बेस अस्पताल पौड़ी जिले की करीब 80 फीसदी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता है। कोरोना काल में कोटद्वार के बेस अस्पताल के एक चार मंजिला भवन को अलग से कोविड अस्पताल बनाया गया है। दुगड्डा ब्लाक, जयहरीखाल, द्वारीखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा, पोखड़ा, यमकेश्वर और एकेश्वर ब्लाक में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमितों के कारण बेस अस्पताल कोटद्वार में कोविड-19 के मरीजों का अधिक दबाव है। यहां पर पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर नहीं होने से गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा था। मरीजों के दबाव को देखते हुए सोमवार शाम को बेस अस्पताल के लिए 21 वेंटिलेटर और 20 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
प्रदेश स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से अस्पताल को 21 वेंटिलेटर और 20 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। इसको अस्पताल में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही मरीजों को इन मशीनों का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - डा. बीसी काला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार।