फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bansi and Gajwad villages in danger

भूस्खलन से बांसी व गजवाड़ गांव को खतरा

Mon, 13 Sep 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bansi and Gajwad villages in danger
जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत बांसी-गुरु गोरखनाथ मंदिर मोटर मार्ग पर बना डेंजर जोन। - फोटो : KOTDWAR
जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत बांसी गांव से गुरु गोरखनाथ मंदिर तक बने 5.5 किमी मोटर मार्ग पर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण बांसी और गजवाड़ गांव में कृषि भूमि और बागवानी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अब ग्रामीणों के मकानों पर भी खतरा मंडराने लग गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2005-06 में जयहरीखाल ब्लाक के बांसी गांव से गोरखनाथ मंदिर तक 5.5 किमी सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली थी। कार्यदायी संस्था लोनिवि दुगड्डा ने मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए दो स्थानों पर सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। पहले बांसी से गजवाड़ तक 3 किमी. मार्ग निर्माण के लिए 199 लाख व दूसरे में गजवाड़ से गुरुगोरखनाथ मंदिर तक 2.5 किमी. मार्ग के लिए 137 लाख का बजट स्वीकृत किया था। रोड कटिंग के बाद विभाग की ओर से पक्के पुश्तों का निर्माण कराया गया। गत अप्रैल में विभाग की ओर से डामरीकरण का कार्य किया गया, लेकिन सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं कराया गया। जिससे बारिश में पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि बांसी से गजवाड़ गांव के बीच का तीन किमी. हिस्से में कई डेंजर जोन बन गए हैं। भूस्खलन के कारण बांसी और गजवाड़ गांव के कृषि भूमि और बागवानी को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीण विक्रम सिंह रावत, रणजीत सिंह, केशर सिंह आदि का कहना है कि भूस्खलन से उनके खेत खलियान को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही कई आवासीय भवन भी खतरे की जद में है। ग्रामीणों ने भूस्खलन रोकने के लिए लोनिवि दुगड्डा से पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
.
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से मार्ग पर भूस्खलन हो रहा है। बारिश बंद होने के बाद भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी।
अजीत सिंह गुसाईं, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed