फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ban on purchase of land in Garsain

गैरसैंण में भूमि की खरीद फरोख्त पर लगे रोक

Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ban on purchase of land in Garsain
उत्तराखंड विकास समिति की बैठक में रिवर्स पलायन और मेडिकल कॉलेज निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर गैरसैंण में भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जौनपुर स्थित कार्यालय में समिति के अध्यक्ष जानकी बल्लभ मैंदोला की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज निर्माण की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार के लिए स्वीकृत 300 बेड के ईएसआई हास्पिटल को सनेह क्षेत्र में बनाना चाहिए। बैठक में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बनाने की घोषणा का स्वागत किया गया। कहा कि मुख्यमंत्री को रिवर्स पलायन की पहल अपने गृह जनपद या गृह क्षेत्र में करनी चाहिए थी। बैठक में श्रीपाल सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र प्रसाद कुकरेती को सचिव चुना गया। इस अवसर पर गोपाल काला, विजय माहेश्वरी, सावित्री रावत, विपुल उनियाल, पूरण सिंह नेगी व जीपी ममगाईं आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed