फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bajpaiyon the rally removal performance

भाजपाईयों ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

Tue, 08 Nov 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 08 Nov 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bajpaiyon the rally removal performance
strike - फोटो : अमर उजाला

स्वच्छ पेयजल, मेडिकल कालेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और आईटीआई का पुनर्निमाण सहित 6 सूत्रीय मांगों के लिए भाजपा ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। शहर की समस्याओं के लिए भाजपाइयों ने क्षेत्रीय विधायक को दोषी मानते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा नेताओं ने शहर क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया। इस मौके पर गोला बाजार में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल कालेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी बनी हुई है। चिकित्सक जो दवा लिख रहे हैं, वह अस्पताल में नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


भाजपाईयों ने चौरास मोटर पुल का निर्माण कार्य पूर्ण न होने, आपदा के तीन साल बाद भी आईटीआई से मलबा न हटाए जाने, चौरास स्टेडियम की सुरक्षा दीवार निर्माण न होने और मरीन ड्राइव का कार्य न होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना बनने के कारण पिछले दो साल से स्थानीय निवासी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। अलकनंदा नदी में गिरने वाले गंदे नालों का पानी घरों में आ रहा है। परियोजना के बैराज से बिछने वाली पाइप लाइन का कार्य बंद पड़ा हुआ है। 


प्रदर्शन मेें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष केएन मैठाणी, प्रदीप मल्ल, विकास कुकरेती, जितेंद्र रावत, अनूप बहुगुणा, हयात सिंह झिंक्वाण, राकेश ध्यानी, इंतखाब, निर्मला उनियाल और बसंती नेगी आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed