फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Badrinath and Pauri highway traffic 15 hours after the start

बदरीनाथ और पौड़ी हाईवे पर 15 घंटे बाद आवाजाही शुरू

Wed, 24 Aug 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Wed, 24 Aug 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन

मूल्यागांव के निकट मलबा-बोल्डर आने से अवरुद्ध  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 15 घंटे बाद बुधवार को चालू हो गया। पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुबह 10 बजे तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण पौड़ी जाने वाले कर्मचारी काफी देर तक फंसे रहे।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार शाम बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के निकट दो स्थानों (किमी 307 और 308) में  भारी बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से भेजी गई जेसीबी जब बोल्डर नहीं हटा सकी, तो पोकलैंड मशीन भेजी गई।
विज्ञापन


दोनों मशीनों ने रात 11 बजे तक मार्ग खोल दिया, लेकिन कुछ देर मार्ग खुलने के बाद पुन: बंद हो गया। लोनिवि को मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना सुबह सवा छह बजे मिली। लोनिवि ने मार्ग को सुबह पौने दस बजे तक खोल दिया, लेकिन 11:30 बजे तक मार्ग पुन: अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजे तक मार्ग से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही चालू कराई। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खंडाह और गंगादर्शन मोड़ के समीप मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था। दोनों स्थानों पर मलबा हटाकर मार्ग पर यातायात सुचारु कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed