फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Badalpur festival started with colorful programs

Kotdwar News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ बदलपुर महोत्सव का आगाज

Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Badalpur festival started with colorful programs
जयहरीखाल की पट्टी मल्ला बदलपुर के तोली (दुधारखाल) गांव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय बदलपुर महोत्सव शुरू हो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तोली गांव स्थित गौरी हिमालयन प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर में आयोजित महोत्सव का पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में क्षेत्रीय प्रवासियों को भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि बदलपुर क्षेत्र सांस्कृतिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर संस्कृति विभाग की ओर से मंसार लोक कलाकार सांस्कृतिक समिति के रंग कर्मियों ने गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित थड़िया, चौंफला, घसियारी, मेला लोेक नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोहरलाल खंतवाल, प्राचार्य अरुण पांथरी, उपेंद्र नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, रोहन नेगी, हरिप्रसाद लखेड़ा, वासुदेव भट्ट, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed