{"_id":"57e55f094f1c1b4f5aa82aba","slug":"baby-elephant-made-from-tiger-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने हाथी के बच्चे को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने हाथी के बच्चे को बनाया निवाला
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़ रामगंगा बांध परियोजना क्षेत्र के सैडिल बांध के इलाके में बाघ ने हाथी के दुधमुंहे बच्चे को निवाला बना लिया। इस पर हाथियों ने बांध क्षेत्र में उत्पात मचा रखा है। रामगंगा बांध क्षेत्र के सहायक सैडिल बांध के इलाके में बाघ और हाथियों की बहुलता है। बृहस्पतिवार की रात को सैडिल बांध के निकट हाथियों का एक झुंड अपने बच्चों के साथ चहलकदमी कर रहा था।
विज्ञापन
अचानक हाथी का एक बच्चा बाघ के सामने आ गया। बाघ ने उसे निवाला बना लिया। बच्चे के मारे जाने के बाद हाथी बिगड़ गए और चिंघाड़ने लगे। हाथियों ने जंगल व बांध क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि वन कर्मी जंगल में गश्त कर रहे हैं। बाघ अक्सर हाथियों के बच्चों का शिकार कर देता है। इस घटना से बांध क्षेत्र में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
फायर स्टेशन के निकट बाघ दिखने से दहशत
कालागढ़ में सुरक्षा बैरियर 2/6 के आगे कार्यशाला मार्ग पर पुराने फायर स्टेशन के निकट एक साथ तीन बाघ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत मच गई। राहगीर मनोज, जगत सिंह व रामपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को जब वह वर्कशाप की ओर आ रहे थे, तभी सड़क में जंगलों से निकलकर तीन बाघ वहां पहुंच गए। बाघ देखकर वे घबरा गए और पीछे की ओर लौट गए। बाघों के जंगल की ओर जाने के बाद ही वह आगे बढ़ सके।
विज्ञापन