फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Awarded to the students who got the highest marks in the examination

परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Fri, 08 Apr 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Awarded to the students who got the highest marks in the examination
पीजी कालेज, कोटद्वार में आयोजित वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के वि? - फोटो : KOTDWAR
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दूसरे दिन परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने किया। उन्होंने कहा की हार और जीत जीवन का एक हिस्सा है। कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही सभी छात्रों का पढ़ाई में भी आगे रहना अनिवार्य है। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाले छात्र विवेक नेगी को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका वातायन और सांस्कृतिक समिति की आयोजक सीमा चौधरी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विनोद सिंह द्वारा डिजाइन किए महाविद्यालय के सांस्कृतिक कैलेंडर का विमोचन भी किया। इससे पूर्व संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद सांस्कृतिक झांकी की प्रस्तुति दी। इस मौके पर डॉ. जुनिश कुमार, डॉ. प्रीति रानी, डॉ. सुनीता नेगी, डॉ. अमित कुमार जायसवाल, डॉ. तनु मित्तल, डॉ. एमडी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन सांस्कृतिक प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. सीमा चौधरी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed