फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Awaiting the upgrade of the PHC; hospital operating in a dilapidated building.

Kotdwar News: पीएचसी के उच्चीकरण का इंतजार, जर्जर भवन में चल रहा अस्पताल

Sat, 22 Aug 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 22 Aug 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Awaiting the upgrade of the PHC; hospital operating in a dilapidated building.
898.82 लाख की डीपीआर शासन में लंबित
विज्ञापन

दुगड्डा (कोटद्वार)। नगर क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकरण से पहले ही जर्जर हो गया है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रयोगशाला कक्ष, चिकित्साधिकारी कक्ष और मरीजों के प्रतीक्षालय वाला बरामदा खस्ताहाल हो चुका है। भवन की मरम्मत का मामला भी पिछले कई वर्षों से लंबित है। ऐसे में चिकित्सकों को जर्जर भवन में ही स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन करना पड़ रहा है।
पीएचसी दुगड्डा से दुगड्डा के अलावा द्वारीखाल, जयहरीखाल, यमकेश्वर और रिखणीखाल ब्लॉक के ग्रामीणों को भी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। ग्रामीण लंबे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में इसका उच्चीकरण करने की मांग कर रहे हैं। करीब दो दशक से चल रही इस कवायद में पूर्व में पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण मामला अटक गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएचसी को सीएचसी में उच्चीकृत करने और इसका नाम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व. मोहनलाल बौंठियाल के नाम पर किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए भवन के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी लेकिन अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित सीएचसी में ये होंगी सुविधाएं
प्रस्तावित सीएचसी भवन में भूतल के साथ दो तल बनाए जाने हैं। इसमें चार ओपीडी कक्ष, वेटिंग लॉबी, एक्स-रे कक्ष, पंजीकरण कक्ष, स्टोर, चिकित्सक कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, माइनर ओटी, टीकाकरण कक्ष, महिला एवं पुरुष वार्ड, लेबर रूम, पैथोलॉजी कक्ष, स्टाफ रूम, कार्यालय, मीटिंग हॉल, जनरल वार्ड और वॉशरूम समेत अन्य सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

.
898.82 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई है। बजट स्वीकृत होने के बाद सीएचसी भवन का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उच्चीकरण की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है।
-डॉ. अश्वनी कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed