{"_id":"5e27244b8ebc3e7e5b0873fe","slug":"association-will-go-to-court-if-user-charge-is-not-canceled-kotdwar-news-drn3335419134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में यूजर्स चार्ज रद्द नहीं हुआ तो कोर्ट जाएगी एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में यूजर्स चार्ज रद्द नहीं हुआ तो कोर्ट जाएगी एसोसिएशन
विज्ञापन
छावनी परिषद द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने के नाम पर जनता पर लगाए गए यूजर चार्ज को लेकर कैंट सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें छावनी परिषद की आगामी बोर्ड बैठक में यूजर चार्ज के रद्द नहीं होने पर कोर्ट जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी की अध्यक्षता में धर्मशाला में हुई एसोसिएशन कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक में सचिव कुलदीप बिष्ट और राजेश्वर गुप्ता ने छावनी परिषद पर मात्र लैंसडौन में यूजर चार्ज लगाने का आरोप लगाया। कहा कि देश की 61 छावनियों में से सिर्फ लैंसडौन में ही यूजर चार्ज लिया जाने का बोर्ड संकल्प पारित हुआ है। जबकि अन्य छावनियों में यह टैक्स लागू नहीं किया गया है। बोर्ड द्वारा सफाई व्यवस्था के नाम पर उन पर दोहरा टैक्स थोपा जा रहा है। जबकि नागरिक पहले से ही सीवेज, सफाई, वाटर, हाउस टैक्स आदि प्रकार के टैक्स देते आ रहे हैं। बैठक में परिषद की आगामी बोर्ड बैठक में यूजर चार्ज को समाप्त नहीं करने का प्रस्ताव रद्द नहीं होने पर मामले को कोर्ट लेकर जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने लोगों से यूजर चार्ज नहीं देने की अपील की।
बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रामवतार खंडेलवाल, गंभीर सिंह रावत, सचिव राजेश्वर गुप्ता , कुलदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, रोशन शाह आदि मौजूद थे।