{"_id":"6a393fc77e6107be9f07b294","slug":"assembly-speaker-visits-the-site-personally-to-verify-the-complaint-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124553-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: शिकायत की पुष्टि के लिए खुद मौका मुआयना करने पहुंचीं विस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: शिकायत की पुष्टि के लिए खुद मौका मुआयना करने पहुंचीं विस अध्यक्ष
Mon, 22 Jun 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन की मिल रही थी शिकायत
विस अध्यक्ष ने प्रशासन को दिए निर्देश
कोटद्वार। मेडिकल कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष/कोटद्वार विधायक ने स्वयं देर रात मौका मुआयना किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को खनन कतई नहीं होने देने के कड़े निर्देश दिए।
सोमवार देर रात करीब साढ़े दस बजे कोटद्वार भाबर के कलालघाटी में मेडिकल कॉलेज की भूमि पर पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मौका मुआयना किया। मौके पर खनन होता नहीं मिलने पर उन्होंने जिला एवं तहसील प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में मेडिकल कॉलेज भूमि व आसपास खनन नहीं होने दिया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने स्पष्ट किया कि कोटद्वार के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने और अवैध खनन की किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटद्वार के विकास में किसी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।