{"_id":"58711b834f1c1bf47f1583d2","slug":"assam-rifles-jawan-suspicious-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम राइफल जवान की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम राइफल जवान की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारीखाल विकासखंड में पड़ते बिरमोली गांव निवासी मनोज सिंह (28) की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मनोज सिंह असम राइफल का जवान था और एक दिन पहले ही घर में आयोजित पूजा में शामिल होने के लिए छुट्टी आया था।
पुलिस मामले को प्राथमिक जांच में दम घुटकर मौत का मामला मान रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोटद्वार कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुशीला आर्य ने बताया कि असम राइफल में तैनात मनोज सिंह पुत्र घमंड सिंह शुक्रवार को पूजा में शामिल होने के लिए घर आया हुआ था।
शुक्रवार देर रात तक चली पूजा के बाद मनोज अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। जिस कमरे में वह सो रहा था, उसके बाहर जनरेटर चल रहा था, जिसका धुआं कमरे के अंदर पहुंच रहा था। शनिवार सुबह देर तक जब मनोज कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे उठाने के लिए कमरे में गए। कमरे के अंदर मनोज बेसुध हालत में पड़ा मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, उन्होंने निजी वाहन से मनोज को बेसुध हालत में ही राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मनोज का विवाह तीन साल पहले हुआ था, उसकी दो छोटी बेटियां हैं।