पोखड़ा और एकेश्वर ब्लाक की आशा कार्यकर्ताओं ने 12 सूत्री मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय चौबट्टाखाल में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर 21 हजार रुपये वेतन देने समेत 12 सूत्री मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से मांगें नहीं मानी जा रही हैं। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पोखड़ा अरुणोदय बिष्ट ने प्रदर्शन में पहुंचकर आशाओं को समर्थन दिया। इस दौरान आशा यूनियन की पोखड़ा ब्लॉक अध्यक्ष मीना गुसाईं, एकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष चंपा असवाल, कमला धस्माना, लक्ष्मी गुसाईं, मीनाक्षी, पुष्पा और दीपा आदि मौजूद थे।