Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Aryabhatta House dominates in badminton and kho-kho

Kotdwar News: बैडमिंटन व खो-खो में आर्यभट्ट सदन का दबदबा

Wed, 04 Nov 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 04 Nov 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Aryabhatta House dominates in badminton and kho-kho
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के अंतर्गत श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में खेल सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्री-प्राइमरी वर्ग में कुर्सी दौड़ और बैलून रेस, प्राइमरी वर्ग में स्पून रेस, खो-खो, सीनियर वर्ग में बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी वर्ग की नर्सरी कक्षा के बालक वर्ग की बैलून रेस में अक्ष रावत ने प्रथम, श्रेष्ठ रावत ने द्वितीय और रुद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी की बालिका वर्ग की बैलून रेस में वेदिका प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और अवंतिका तृतीय रहीं। यूकेजी की बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में अनोखी उनियाल ने प्रथम, वैष्णवी नेगी ने द्वितीय और काव्या नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राइमरी वर्ग की कक्षा एक की कुर्सी दौड़ में चित्रा प्रथम, कार्तिकेय द्वितीय और अवंतिका तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दो में वंश ने प्रथम, अयांश ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आर्यभट्ट सदन के अभिनव नेगी ने रामानुजन सदन के अनुज पंथवाल को हराकर जीत हासिल की। वहीं, बालिका वर्ग में आर्यभट्ट सदन की मिली ने रमन सदन की आयुषी रावत को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में आर्यभट्ट सदन का दबदबा रहा। प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed