{"_id":"57e9551e4f1c1b906c574fb0","slug":"artists-scatter-incinerate-your-skills","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Scatter skills incinerate
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट क्रियेटिव क्लब की ओर से आयोजित कराए जा रहे कैंपस प्रिंसेस कार्यक्रम के प्रोमो में स्थानीय प्रतिभाओं ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। कलाकारों ने डांस, गायन और वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया।
विज्ञापन
आगामी आठ और नौ अक्तूबर को गढ़वाल विवि के चौरास स्थित प्रेक्षागृह में स्टूडेंट क्रियेटिव क्लब की ओर से कैंपस प्रिसेंस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 29 और 30 सितंबर को छात्राओं के चयन के लिए ऑडीशन होना है। ऑडीशन के प्रचार प्रसार के लिए क्लब ने गोला पार्क में कार्यक्रम प्रोमोशन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में श्रेष्ठ और संस्कार ने माउथ आर्गन और तबले की धुन में जुगलबंदी की। नितिन बर्त्वाल ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। जबकि अनामिका जोशी, रविता बिष्ट और राहुल सती ने सोलो सांग प्रस्तुत किए। इसके अलावा एकता, अभिनय बिष्ट, धनंजय नौटियाल, शालिनी पंत, श्रद्धा पांडेय और इशका पाल ने भी नृत्य, गायन, वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
इवेंट हेड कल्पेश्वर चौधरी न बताया कि कैंपस प्रिसेंस इवेंट में ग्रुप डांस, डांस बेटल, सोलो डांस, माडलिंग, मोनो एक्ट, सिगिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को अलग-अलग खिताब से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 29 सितंबर को बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल और 30 सितंबर को मॉस कॉम के सेमीनार हॉल में ऑडीशन होंगे।