फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Artificial limbs distributed to nine disabled people, certificates made for nine

Kotdwar News: नौ दिव्यांगों को बांटे कृत्रिम अंग, नौ के बनाए प्रमाणपत्र

Fri, 29 Nov 2024 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Artificial limbs distributed to nine disabled people, certificates made for nine

विज्ञापन
जयहरीखाल। समाज कल्याण विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पौड़ी की ओर से डीएम के निर्देश पर ब्लॉक मुख्यालय जयहरीखाल में जिला योजना के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नौ दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण और नौ को ही दिव्यांगता प्रमाणपत्र निर्गत किए गए।



उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक महंत दिलीप रावत एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने संयुक्त रूप से किया। विधायक दिलीप रावत ने जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय सक्षम अधिकारियों व कर्मचारियों को शिविर में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक लाभार्थी की शिकायत का निस्तारण यथासंभव शिविर में ही करने के लिए निर्देशित किया। ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी ने दिव्यांगों को चिकित्सीय परीक्षण की सुविधा शिविर में ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल ने समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र पौड़ी के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं से अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो स्वास्थ्य कार्ड, 12 आभा आईडी कार्ड बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में समाज कल्याण विभाग ने कुल 20 सत्यापन के आवेदन, कृषि विभाग ने किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड के चार आवेदन, जल संस्थान ने नए कनेक्शन के लिए एक आवेदन प्राप्त किए। शिविर में 32 प्रतिभागियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए पंजीकरण कराया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बाल विकास, राजस्व विभाग समेत अन्य विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। शिविर में ज्येष्ठ प्रमुख अजय शंकर ढौंडियाल, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, बीडीओ रवि सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed