फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   arti murder case.

आरती दहेज हत्याकांड में पति को सात साल की कैद

Wed, 18 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 18 May 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने लैंसडौन के दिखेत गांव के आरती दहेज हत्याकांड में पति को खुदकुशी के लिए उकसाने का दोषी पाते हुए उसे सात साल की सश्रम कैद और ढाई हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। दहेज उत्पीड़न में पति को तीन वर्ष की कैद और ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


इसी मामले में कोर्ट ने सास और ससुर को उनकी उम्र को देखते हुए तीन-तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पूर्व में जेल में बिताई गई सजा भी इसमें समायोजित करने के आदेश दिए हैं। शासकीय अधिवक्ता नसीम बेग के अनुसार मृतका आरती देवी के पिता रामचंद्र सिंह की ओर से राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बेटी के पति कमलकांत, सास शांति देवी और ससुर वीर सिंह के साथ ही अन्य परिजनों पर शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


आरती की शादी दो जून, 2013 को हुई थी, जबकि दस महीने बाद ही 30 अप्रैल, 2014 को उसने ससुराल में पंखे से लटककर जान दे दी थी। आरोप था कि मृतका का पति कमलकांत पुलिस में होने के कारण उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था। मृत्यु से एक दिन पूर्व भी ससुराल में आरती के साथ मारपीट की गई थी, जिस पर आरती ने उसे ले जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने मामले की विवेचना कर न्यायालय में पति, सास और ससुर के खिलाफ आरती को खुदकुशी के लिए उकसाने और दहेज उत्पीड़न में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। आरोपियों ने उन पर लगाए गए आरोपों से इनकार करते हुए विचारण की याचना की। दोनों पक्षों की दलीलें और पत्रावलियों पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर एडीजे कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed