फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Arrangements made at Corona Center of Kauriya Check Post

कौड़िया चेक पोस्ट के कोरोना सेंटर में बनीं व्यवस्थाएं

Tue, 04 Aug 2020 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Arrangements made at Corona Center of Kauriya Check Post
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा स्थित कौड़िया चेक पोस्ट पर स्थित कोरोना सेंटर में सभी व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं। अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन जागा और कोरोना सेंटर में सभी व्यवस्थाएं कीं। मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने 204 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के गलत जानकारी देकर गढ़वाल में प्रवेश करने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कौड़िया चेक पोस्ट पर लोगों की कोरोना सैंपलिंग के निर्देश दिए थे लेकिन यहां पर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं जुटाई गई थी। स्वास्थ्य कर्मी बिना पंखे, पानी और बैरिकेटिंग के कार्य कर रहे थे, जिससे कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर कोरोना संक्रमण का खतरा बना था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में ‘जांच सेंटर में पानी, पंखे तक की व्यवस्था नहीं’ शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की थी। खबर का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और सेंटर में प्रशासनिक अधिकारियों को भेजकर बिजली, पानी, पंखा, बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराईं। सभी व्यवस्थाएं बनते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने चैन की सांस ली। कोरोना केंद्र के प्रभारी डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि कौड़िया में सभी व्यवस्थाएं जुटा ली गई हैं। स्वास्थ्य कर्मी बिना किसी परेशानी के सैंपलिंग के कार्य मेें जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed