फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Around 500 students have participated in the first day of the fair

मेले के पहले दिन करीब 500 छात्रों ने किया प्रतिभाग

Sat, 14 May 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर
अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 14 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला और ग्राफिक एरा की संयुक्त पहल पर जीजीआईसी परिसर में दो दिवसीय एजूकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का शुभारंभ शनिवार को किया गया। मेले के पहले दिन करीब 500 छात्रों ने प्रतिभाग किया। मेला रविवार को भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


शनिवार को जीजीआईसी के मैदान में डा. गढ़वाल विवि के प्रभारी कुलपति प्रो. ओपी सती ने रिबन काट कर मेले का शुभारंभ किया। प्रो. सती ने अमर उजाला के प्रयास की सरहना की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चुनाव करना चाहिए। कहा कि अभिभावक अपनी इच्छाओं को बच्चों पर न थोपें। इससे छात्र बेहतर भविष्य का चुनाव नहीं कर पाते। छात्रों को करियर का चुनाव स्वयं का विश्लेष्ण कर करना चाहिए। प्रधानाचार्य विमला कंडारी ने कहा कि अमर उजाला के इस अभियान से छात्रों को करियर का चुनाव करने में सहयोग मिलेगा। मेले मे करीब 100 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा दी। परीक्षा में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को दस हजार रुपये की  छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम संयोजक मयंक भारद्वाज ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को भी होगी। कार्यक्रम में राखी राणा, प्रीती खंडूड़ी, सुमन पंवार, मीना गैरोला, लता पांडे, मनीष धीमान आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


अभिनव रहे लक्की ड्रा के विजेता
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट के छात्र अभिनव थपलियाल ने लक्की ड्रा में स्मार्ट मोबाइल फोन जीता। लक्की ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने दी करियर संबंधी जानकारी
श्रीनगर। विभिन्न संस्थानों से आए करीब एक दर्जन विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को करियर  संबंधी जानकारियां दी। मेले में मनोचिकित्सकों ने भी छात्रों से बातचीत की। बातचीत के आधार पर मनोचिकित्सकों ने छात्रों को करियर चुनाव की जानकारी दी।
 
इन संस्थानों ने किया प्रतिभाग
श्रीनगर। मेले में एचपी, हीरो, जीएलए विवि, मंगलायतन विवि, साईं इंस्टीट्यूट, एवलॉन इंस्टीट्यूट, बीएफआईटी, जेबीआईटी, दून बिजनेस स्कूल, परिवर्तन द चेंज इन यू सहित कई प्रतिष्ठानों ने प्रतिभाग किया।


मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
श्रीनगर। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के 30 मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। जो छात्र शनिवार को मेले में प्रतिभाग नहीं कर पाए वह रविवार को प्रतिभाग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed