{"_id":"575eef574f1c1b947d11b7c7","slug":"arose-from-the-house-with-her-parents-and-her-son-the-people-wept","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से एक साथ उठी मां-बाप और बेटे की अर्थी तो रो पड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से एक साथ उठी मां-बाप और बेटे की अर्थी तो रो पड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में मृत सराफा दंपति और उनके बेटे का सोमवार को गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक सराफा व्यापारी राजेश आंनद के छोटे भाई सुनील आनंद ने उनकी चिताओं को मुखाग्नि दी। सोमवार सुबह जब उनके गोविंदनगर स्थित घर से एक साथ तीन अर्थियां उठी तो लोग रो पड़े। शोक में कोटद्वार के व्यापारियों ने आधे दिन अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन
रविवार को कोटद्वार से दिल्ली जाते वक्त नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर सराफा व्यापारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में व्यापारी राजेश आनंद, उनकी पत्नी लक्ष्मी आनंद और उनके इकलौते बेटे मोहित आनंद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बिजनौर में पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात को ही तीनों शव उनके गोविंदनगर स्थित आवास पर लाए गए थे। पूरी रात परिजन, नाते-रिश्तेदार रोते बिलखते रहे। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तीनों की अर्थियां गाड़ीघाट स्थित मुक्तिधाम के लिए चली तो लोग नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हुए शव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
मुक्तिधाम में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सेवकराम मानूजा, नगर अध्यक्ष राकेश गर्ग, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, लक्ष्मीनारायण चावला, दिनेश एलाबादी, रवींद्र फूल समेत शहर के सैकड़ों व्यापारियों ने सराफा दंपति और उनके बटे को श्रद्धांजलि दी। राजेश आनंद के ऱिश्तेदार जितेंद्र भोला ने बताया कि कार हादसे में घायल मोनिका का नजीबाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह अभी सदमे में है।