{"_id":"ac9bb6906f901acee9245ca2218781b2","slug":"argument-between-husband-and-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी का आपसी विवाद पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी का आपसी विवाद पहुंचा थाने
श्रीनगर
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमाड़ी गांव निवासी एक युवक पूरे गांव को लेकर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पहुंचा। युवक और ग्रामीणों का आरोप है कि महिला व उसका भाई गांव में अशांति फैला रहे हैं। वहीं, महिला ने अपने पति व चार अन्य के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक मामला होने के कारण पति-पत्नी की काउंसिलिंग कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
सोमवार को सुमाड़ी के ग्रामीण एक महिला के खिलाफ शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप था कि महिला व उसका भाई गांव में अशांति फैला रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि महिला का भाई ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं महिला के पति ने भी उत्पीड़न किए जाने के आरोप में अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि महिला ने कोतवाली में अपने पति व चार अन्य के खिलाफ मारपीट किए जाने के आरोप में तहरीर दी है। जांच अधिकारी महिला थानाध्यक्ष नीरजा यादव ने कहा कि पारिवारिक मामला होने के कारण सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशानुसार पति-पत्नी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।