फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Archita wins the debate competition.

Kotdwar News: वाद-विवाद प्रतियोगिता अर्चिता ने मारी बाजी

Mon, 10 Aug 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 10 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Archita wins the debate competition.
कोटद्वार। देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड की ओर से रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को अमर शहीद राइफलमैन मंदीप सिंह रावत के बलिदान दिवस की स्मृति में अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अर्चिता काला ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में नगर के 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन बलिदानी की माता सूमा देवी, परिवार की ओर से अंजली रावत ने किया। बलिदानी मंदीप सिंह रावत के जीवन, वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। दो चरणों में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को तीन वर्गों में बांटा गया जिसमें कान्वेंट स्कूल की तिस्ता द्वितीय और नवयुग पब्लिक स्कूल की साक्षी नेगी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति अध्यक्ष शिवम नेगी, महासचिव उत्कर्ष नेगी, कोषाध्यक्ष सौरव धूलिया, कार्यकारिणी सदस्य अभय जुयाल, नैंसी रावत, आशुतोष रावत, रोहित कुमार, दीपक मैंदोला मौजूद रहे। संचालन निधि बहुखंडी और रोहित बलोधी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed