{"_id":"58010a4d4f1c1b1a5428e5ef","slug":"application-for-the-admission-test-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में रिक्त बीएड की सीटों में प्रवेश के लिए विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्रों को एक और मौका दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 से 17 अक्टूबर तक संबंधित परिसरों के विभागों में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि ने बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए विगत 12 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसमें करीब 12 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम जुलाई माह में घोषित किया गया था। गढ़वाल विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि तीनों परिसरों के विभिन्न वर्गों की बीएड की 28 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
बिड़ला परिसर में 11, टिहरी में 14 व पौड़ी में 02 (स्ववित्त पोषित) सीटें शामिल हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों को रिक्त स्थानों के सापेक्ष वरीयता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया 18, 19 व 20 अक्टूबर को संपन्न होगी।
विज्ञापन