फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anti-social elements vandalized the Shaheed Park of Dugadda

असामाजिक तत्वों ने दुगड्डा के शहीद पार्क में की तोड़फोड़

Sun, 27 Jun 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements vandalized the Shaheed Park of Dugadda
असामाजिक तत्वों ने दुगड्डा में चंद्रशेखर आजाद और क्रांतिकारी भवानी सिंह की स्मृति में बनाए गए शहीद पार्क में तोड़फोड़ की। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने वन विभाग से शहीद पार्क को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

दुगड्डा ब्लाक मुख्यालय के निकट शहीद पार्क का वर्ष 2006 में लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से सौंदर्यीकरण किया गया था। वर्ष 2019 में पार्क में चंद्रशेखर आजाद की आदमकद प्रतिमा उनके दुगड्डा क्षेत्र की यात्रा का विवरण लिखी शिलापट और अन्य वृत्तांत एक फ्लैक्सी बोर्ड पर लिखकर शेड में स्थापित किया था। रविवार को कुछ लोग शहीद स्मारक गए तो वहां तोड़फोड़ देखकर दंग रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग की दुगड्डा रेंज को दी। लोगों ने बताया कि पार्क में असामाजिक तत्वों ने स्मारक पर स्थापित चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति का शिलापट गायब कर दिया और शेड में स्थापित फ्लैक्सी बोर्ड को भी नुकसान पहुंचाया है। जबकि टिन शेड में रखी कुछ शीट गायब है। भवानी सिंह की समाधि को भी नुकसान पहुंचाया गया है। प्रदीप बडोला, इंद्रमोहन जुयाल, सुधीर असवाल, जगमोहन सिंह ने बताया कि कई बार दुगड्डा पुलिस को शाम के समय पार्क की ओर गश्त लगाने का आग्रह किया गया, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

कोट
शहीद पार्क में तोड़फोड़ करना अपराध है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पार्क की सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे। - किशोर नौटियाल, रेंज अधिकारी दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed