फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Another oxygen plant will start in a week

एक सप्ताह में शुरू होगा एक और ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 02 Sep 2021 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Another oxygen plant will start in a week
कोटद्वार बेस अस्पताल में स्थापित हुआ 500 एपीएम क्षमता का मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट। - फोटो : KOTDWAR
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर में मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की पहल रंग लाई है। बेस अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की मशीनों को स्थापित कर दिया गया है। एक सप्ताह में 500 एपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट काम करना शुरू कर देगा। ऐसे में कोरोना के मरीजों को मेडिकल ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

बेस अस्पताल कोटद्वार पौड़ी जिले की करीब 80 फीसदी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, जिसके कारण अस्पताल को जिले का सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल बनाया गया है। पूर्व में मेडिकल वार्ड में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों के परिजनों को बाजार से मंहगे दाम पर ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करनी पड़ रही थी। ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से गत 11 मई को कोटद्वार बेस अस्पताल में 300 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई, जिसका लाभ बेस अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों को मिल रहा है। इसी के साथ ही कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के प्रयास से अस्पताल में 500 एलपीएम क्षमता का एक और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया है। नया आक्सीजन प्लांट बंगलूरू की संस्था यूनाइटेड वे के माध्यम से लगाया जा रहा है। प्लांट की सभी मशीनें बेस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर बने भवन में स्थापित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में 500 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। एक सप्ताह में प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. बीसी काला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस अस्पताल कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed