फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Another guldar was seen near Dabra village, the forest department put up a cage

डबरा गांव के पास एक और गुलदार दिखा, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Fri, 11 Jun 2021 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Another guldar was seen near Dabra village, the forest department put up a cage
पोखड़ा ब्लाक के डबरा गांव में नरभक्षी गुलदार के खात्मे के बाद भी दहशत बरकरार है। बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्र में एक और गुलदार नजर आया। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है और गश्त शुरू कर दी है। यह पहला मामला है जब महिला की मौत के दस घंटे के भीतर ही वन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शिकारी दल तैनात किया और नरभक्षी को मार गिराया। वहीं गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मोनिका देवी, समाज सेवी मधुसूदन, ग्रामीण अनिल कुमार, सुनील कुमार, शांति प्रकाश, रणवीर सिंह, कांता प्रसाद और प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आबादी से सटे इलाके में बड़े पैमाने पर झाड़ियां हैं, जहां गुलदार छिपे रहते हैं। एक को मारने के बाद भी अभी एक और गुलदार क्षेत्र में सक्रिय है जो ग्रामीणों को दिखा है। ऐसे में लोग अकेले आवाजाही करने से डर रहे हैं। शाम होते ही बच्चों को घरों में कैद कर देते हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र को गुलदार से निजात दिलाने की मांग की। रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर गांव में पिंजरा लगा दिया है। वन कर्मियों की गश्त भी जारी है। रेंज अधिकारी ने बताया कि महिला को मारने वाले गुलदार के नरभक्षी होने की पुष्टि हो गई है, लेकिन कुछ अन्य गुलदार की मौजूदगी के चलते विभाग सतर्कता बरत रहा है। वहीं शूटर जॉय हुकिल की गोली का शिकार बने गुलदार का रेंज ऑफिस दमदेवल में पोस्टमार्टम किया गया और इसके बाद दफना दिया गया।
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुई अंत्येष्टि
गुलदार के हमले में मृत डबरा गांव निवासी गोदांबरी देवी का हरिद्वार में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। राजस्व पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। शुक्रवार को हरिद्वार में गोदाबंरी देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed