Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Annual Sports Week inaugurated at Shri Guru Ram Rai School

Kotdwar News: श्री गुरु राम राय स्कूल में वार्षिक खेल सप्ताह का शुभारंभ

Fri, 13 Nov 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 13 Nov 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Annual Sports Week inaugurated at Shri Guru Ram Rai School
कोटद्वार। देवी रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य अनुसूया वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारों के गुच्छे आकाश में छोड़कर खेल सप्ताह का उद्घाटन किया। इस दौरान गत वर्ष के विजेता सुभाष हाउस के एथलीट नितिन पटवाल ने मशाल लेकर खेल मैदान की परिक्रमा की।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की शुरुआत छात्र-छात्राओं के अनुशासित मार्चपास्ट से हुई। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदन के आदर्श महापुरुषों के सिद्धांतों से प्रेरित पोस्टर हाथों में लेकर कदमताल की। प्रधानाचार्य अनुसूया वर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इस अवसर पर शिक्षक रोशन नेगी, व्यायाम शिक्षक पूनम बहुखंडी, संतोष पंत, बृजेंद्र नेगी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed