फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ankita murder: Patwari Vivek and resort Employee Statements Registered

Ankita Murder Case: पटवारी विवेक और रिजॉर्ट कर्मी अभिनव के बयान हुए दर्ज, 20 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Thu, 06 Apr 2023 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 06 Apr 2023 04:46 PM IST
सार

सुनवाई के लिए अगली तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके लिए दो गवाहों को समन भेजे गए हैं। बुधवार को सुनवाई के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Ankita murder: Patwari Vivek and resort Employee Statements Registered
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अंकिता हत्याकांड में बुधवार को दो गवाहों ने कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) प्रतिभा तिवारी की अदालत में बयान दर्ज कराए। इनमें यमकेश्वर तहसील के राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक (पटवारी) विवेक कुमार और वनंत्रा रिजॉर्ट के कर्मचारी अभिनव कश्यप शामिल रहे। सुनवाई के लिए अगली तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके लिए दो गवाहों को समन भेजे गए हैं।

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में मौजूद रहे। डीजीसी व इस मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त जितेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बुधवार को अदालत में यमकेश्वर के तत्कालीन पटवारी विवेक कुमार और वनंत्रा रिजॉर्ट के कर्मचारी अभिनव कश्यप के बयान व प्रति परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया हुई। लक्ष्मणझूला थाने के विवेचना अधिकारी मनोहर सिंह रावत को भी समन भेजा गया था लेकिन बुधवार को उनके बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन


बचाव पक्ष की ओर से बुधवार को देहरादून से आए अधिवक्ता रजत दुआ, रुड़की के अनुज पुंडीर व कोटद्वार के अधिवक्ता अमित सजवाण ने गवाहों से प्रति परीक्षा की। बचाव पक्ष के अनुसार पटवारी विवेक कुमार ने 20 सितंबर, 2022 को अपनी मूल तैनाती अजमेर पल्ला तीन में बताई थी। उक्त तिथि को उनके पास राजस्व सर्किल उदयपुर पल्ला-दो व तीन का अतिरिक्त कार्यभार था। उन्होंने अभियुक्त पुलकित की ओर से दी गई गुमशुदगी की रिपोर्ट से लेकर मामले के पुलिस को हस्तांतरित होने तक की बातें अदालत में दर्ज कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रिजॉर्ट के कर्मचारी अभिनव कश्यप के बयान दर्ज किए गए। 20 अप्रैल को अभिनव के भाई कुश व एक अन्य व्यक्ति चंद्रकिरण को गवाही के लिए समन भेजा गया है। डीजीसी जितेंद्र रावत के अनुसार अंकिता हत्याकांड मामले में प्रस्तुत आरोपपत्र में एसआईटी की ओर से 97 गवाह बनाए गए हैं। अब तक छह लोगों की गवाही हो चुकी है।


अदालत परिसर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
अंकिता हत्याकांड के ट्रायल के दौरान बुधवार को तीनों आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अदालत में लाया गया था। गवाही के दौरान पूरे समय तीनों अदालत में मौजूद रहे। तीनों आरोपी अलग-अलग जनपदों की जेलों में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। आरोपियों को अदालत में लाने से उनकी वापसी तक परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा रही। कोर्ट के मुख्य द्वार से किसी भी अनजान व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। यहां तक कि मीडिया को भी अदालत परिसर में जाने की मनाही थी। पुलकित आर्य पौड़ी जेल में निरुद्ध है। वहीं सौरभ भास्कर टिहरी व अंकित गुप्ता को देहरादून जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed